आठवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से रेप:शादी में गया था परिवार, शराब के नशे में दीवार फांद कर घर में घुसा आरोपी

चूरू के दूधवाखारा थाना क्षेत्र में आठवीं कक्षा की 14 वर्षीय छात्रा से रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की रिपोर्ट पर महिला थाने में नामजद मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल मुआयना करवाया है। महिला थाना पुलिस के अनुसार, यह घटना तब हुई जब 14 वर्षीय नाबालिग की मां गांव में एक शादी समारोह में गई हुई थी। नाबालिग घर में अकेली पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान गांव का एक युवक शराब के नशे में दीवार फांदकर घर में घुस आया। रिपोर्ट में बताया गया है कि आरोपी पहले भी पीड़िता की तरफ अश्लील इशारे करता था, लेकिन वह चुप रहती थी। घटना वाले दिन आरोपी सीधे उसके कमरे में पहुंचा और पहले छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसने जबरन रेप की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। जब परिजन घर लौटे, तो पीड़िता ने रोते हुए पूरी घटना बताई। इसके बाद उसे महिला थाना ले जाकर आरोपी के खिलाफ नामजद मामला दर्ज करवाया गया। महिला थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *