​​​​​​​टमाटर की पैदावर से 8 लाख रुपए आमदनी की उम्मीद:ढाई एकड़ में मल्चिंग विधि से खेती की, यह तकनीक छत्तीसगढ़ जाकर सीखी

गुमला जिले के बसिया प्रखंड के बरई गांव के एक अनपढ़ किसान रोशन महतो ने टमाटर की खेती से चार महीने में 8 लाख रुपए कमाने की उम्मीद जताई है। उन्होंने ढाई एकड़ जमीन पर मल्चिंग विधि का उपयोग कर खेती की है। आदिवासी बहुल और पिछड़े इलाके में आने वाले गुमला जिले में बड़े उद्योग-धंधे नहीं हैं, जिसके कारण अधिकांश लोग कृषि पर निर्भर हैं। रोशन महतो बचपन से ही खेती कर रहे हैं। उन्होंने छोटे स्तर से शुरुआत की और अनुभव के साथ आगे बढ़ते गए।
पैदावार काफी अच्छी हुई है रोशन महतो ने लगभग तीन माह पहले ढाई एकड़ जमीन पर टमाटर के 10 हजार पौधे लगाए थे। उन्होंने बताया कि पैदावार काफी अच्छी हुई है और बाजार में टमाटर की अच्छी कीमत को देखते हुए 7 से 8 लाख रुपए का मुनाफा होने की उम्मीद है। उन्होंने आधुनिक खेती की तकनीक छत्तीसगढ़ जाकर सीखी थी। रोशन महतो ने बताया कि खराब मौसम, आंधी-तूफान और बारिश के कारण उन्हें कई बार नुकसान का सामना करना पड़ा है। कुछ महीने पहले भी उनकी फसल बर्बाद हो गई थी, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। उनका मानना है कि खेती से बेहतर कोई काम नहीं है। गांव घर में ही रहकर अच्छी आमदनी कर सकते हैं उन्होंने कहा- यह काम मुझे बहुत अच्छा लगता है। उनकी यह कहानी उन सभी लोगों के लिए प्रेरणा है, जो रोजगार के लिए भटक रहे हैं और दूसरे राज्य पलायन कर रहे हैं। उनकी यह सफलता साबित करती है कि सच्ची लगन और मेहनत हो तो अपने गांव घर में ही रहकर अच्छी आमदनी कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ में 15 दिन रह सीखी खेती किसान रोशन महतो ने बताया कि वो पिछले वर्ष वह छत्तीसगढ़ गए थे और वहां 15 दिन रह कर उन्होंने आधुनिक तरीके से टमाटर की खेती करना सीखा। इसके बाद पहली बार ढाई एकड़ के जमीन पर मल्चिंग विधि से टमाटर की खेती की है। उन्होंने लोकल मार्केट में 50 रुपए किलो की दर से बिक्री की उम्मीद से लगभग सात आठ लाख रुपए के मुनाफा की उम्मीद जताई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *