जितेंद्र बने युवा गुर्जर महासभा के जिलाध्यक्ष:पदाधिकारियों ने समाज के हर वर्ग को जोड़ने और सशक्त संगठन बनाने पर दिया जोर

धौलपुर जिले में अखिल भारतीय युवा गुर्जर महासभा के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जितेंद्र गुर्जर को धौलपुर अखिल भारतीय युवा गुर्जर महासभा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नियुक्ति के बाद महासभा के प्रदेश पदाधिकारियों कार्यक्रम के दौरान अपना संबोधन दिया। शहर के एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश महामंत्री सत्यभान सिंह बैंसला ने समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि गुर्जर समाज की एकता और युवा शक्ति को संगठित करना समय की आवश्यकता है। जिसके लिए समाज को शिक्षा, रोजगार और नेतृत्व के क्षेत्र में आगे बढ़ाना होगा। महासभा के जिला अध्यक्ष एडवोकेट ओमवीर गुर्जर ने कार्यक्रम के दौरान युवाओं से समाज की जिम्मेदारी उठाने के लिए आगे आने की अपील की। इस दौरान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष जयवीर पोसवाल ने कहा कि हमारा उद्देश्य समाज के हर वर्ग को जोड़ना और एक सशक्त संगठन खड़ा करना है। उन्होंने कहा कि जितेंद्र गुर्जर की नियुक्ति समाज के लिए मील का पत्थर साबित होगी। कार्यक्रम के अंत में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष जितेंद्र गुर्जर ने सभी अतिथियों और उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया और समाज की सेवा में अपना सर्वस्व समर्पित करने का वादा किया। कार्यक्रम के दौरान सचिन, सोनू, अमरेश, रवि, सुनील, सूरज, धरमवीर, संदीप पहाड़िया, भैरोंसिंह, अक्की पहलवान, ब्रज पोसवाल, ब्रज घुरैया सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *