भरतपुर में सड़क पर बाइक सवार गाय से टकराया, VIDEO:सिर में आई गंभीर चोट; आरबीएम हॉस्पिटल में इलाज जारी

भरतपुर के जवाहर नगर इलाके में एक एक्सीडेंट सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। एक युवक बाइक से जा रहा था। तभी वह अचानक सड़क पर बैठे गोवंश से टकरा गया। हादसे में उसे काफी चोटें आई। स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस बुलाकर घायल युवक को RBM अस्पताल भिजवाया। फिलहाल उसका इलाज जारी है। घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पूरी घटना साफ दिखाई दे रही है। बाइक सवार के सिर में आई चोट प्रत्यक्षदर्शी संजय ने बताया कि मेरी दुकान जवाहर नगर रोड़ पर स्थित है। आज सुबह मेरी दुकान के सामने एक भगवान सिंह निवासी चौकीपुरा गांव बाइक से जाते समय सड़क पर बैठी गाय से टकरा गया। उसके सिर में चोट आई। स्थानीय लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस को मौके पर बुलाया। इसके बाद उसे आरबीएम अस्पताल में भर्ती किया गया है। सड़क पर गोवंश का लगा रहता है जमावड़ा केवलादेव नेशनल पार्क से बी-नारायण गेट जाने वाले रास्ते पर गोवंश बैठे रहते हैं। इसके अलावा 1 महीने पहले ही नई रोड़ बनी है। जिस पर एक भी ब्रेकर नहीं बनवाया है, इसलिए वाहन चालक काफी स्पीड में वाहनों को चलाते हैं। सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई पूरी घटना वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि सड़क पर एक SUV कार बैक हो रही थी। उसके पीछे एक काले रंग की कार आ जाती है। वहीं बगल में एक गाय बैठी हुई है। SUV कार को बैक होते देख काली कार का ड्राइवर अपनी कार को रोक लेता है। इसी दौरान पीछे से एक बाइक सवार काफी स्पीड में काली कार के पीछे होता है। वह अपनी बाइक को काली कार के बगल से निकालने की कोशिश करता है। अचानक उसकी बाइक गाय से टकरा जाती है, जिससे बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो जाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *