भरतपुर के सभी समाज में भरतपुर विकास प्राधिकरण के नाराजगी है। क्योंकि UIT ने सभी समाज को जमीन आवंटन की थी। जिससे सभी समाज छात्रावास या फिर सामुदायिक भवन का निर्माण करवा सके लेकिन, UIT के BDA में कन्वर्ट होने के बाद अब BDA ने वह जमीन निरस्त कर दी है। जिससे सभी समाज नाराज हैं और उन्होंने सीएम के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। UIT ने नहीं दिया था जमीन का आवंटन पत्र सर्व समाज आवंटन निरस्त संघर्ष समिति के उप संयोजक लक्ष्मण सिंह कैन ने बताया कि सभी समाजों ने 23 फरवरी 2023 को छात्रावास या सामुदायिक भवन बनाने के लिए UIT के लिए आवेदन किया था। UIT ने हर समाज को 1 हजार प्रति मीटर जमीन आवंटन की थी। 12 समाजों को 19 अप्रैल 2023 को जमीन आवंटित की गई थी। सभी समाजों ने 30 अक्टूबर 2023 को UIT की डिमांड के अनुसार पैसा जमा करवा दिया था। पैसा जमा करवाने के बाद भी UIT ने आवंटन पत्र नहीं दिया था। BDA ने आवंटन किया निरस्त हर समाज ने जमीन के 14 लाख 5 हजार 5 सौ 55 रुपए जमा करवाए थे लेकिन इसी साल UIT का भरतपुर विकास प्राधिकरण (BDA) में विस्तार हुआ। जिसके बाद BDA ने 14 नवंबर 2025 को सभी समाज को नोटिस देकर जमीन का आवंटन कैंसिल कर दिया। जिससे समाज में रोष का माहौल है। इसलिए सभी समाजों की तरफ से आज कलेक्टर को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा गया है। अगर जरूरत पड़ी को आंदोलन भी किया जाएगा।


