बिना हेलमेट गाड़ी चलाने वालों को यमराज ने दी चेतावनी:बोले- तुमने मुझे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी, नियम नहीं माने तो अगला सफर मेरे साथ

अनूपपुर पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान (IPS) के निर्देश पर अनूपपुर जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने के लिए एक अनूठी पहल की गई। शहडोल के कलाकार प्रकाश राव ने यमराज का रूप धारण कर बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के वाहन चलाने वालों को रोका और यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया। यमराज के आकर्षक अंदाज को देखकर राहगीर भी रुककर नियमों की जानकारी लेते दिखे। डॉयलाग से किया जागरुक अभियान के दौरान, यमराज बने कलाकार ने प्रभावी संवादों का उपयोग किया। इनमें “नियमों का पालन नहीं… तो अगला सफर मेरे साथ!” और “हेलमेट ना पहनकर तुमने मुझे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी है, एक्सेप्ट कर लूं क्या?” जैसे डायलॉग शामिल थे, जिन्होंने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। तस्वीरें देखिए… शहर में कई जगह चला अभियान यह विशेष जागरूकता अभियान शहर के प्रमुख स्थानों पर पूरे दिन आकर्षण का केंद्र बना रहा। इसे रेलवे स्टेशन तिराहा, बस स्टैंड, सामातपुर, कलेक्ट्रेट ऑफिस मुख्य मार्ग, अंडरब्रिज तिराहा और इंद्रा तिराहा जैसे विभिन्न स्थानों पर चलाया गया। प्रत्येक स्थान पर यमराज लोगों को रोककर हास्य-विनोद के साथ समझाते नजर आए। इस अभियान से बड़ी संख्या में लोगों ने यातायात नियमों के महत्व को समझा। यातायात पुलिस अनूपपुर द्वारा आमजन को जागरूक करने के लिए ऐसे विभिन्न प्रयास लगातार किए जा रहे हैं और यह जारी रहेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *