भट्याण आश्रम में सियाराम बाबा की प्रतिमा स्थापित:ओंकारेश्वर और महेश्वर के पंडितों ने कराया पूजन, 25 हजार से अधिक भक्त शामिल

खरगोन में नर्मदा किनारे स्थित भट्याण बुजुर्ग आश्रम में ब्रह्मलीन संत सियाराम बाबा की पहली पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर सोमवार को मोक्षदा एकादशी पर संतश्री की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई। ओंकारेश्वर और महेश्वर के 11 आचार्य और पंडितों ने प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा का विधान संपन्न कराया। इस महोत्सव में दूरदराज से आए नर्मदा परिक्रमा वासियों, संतों सहित 25 हजार से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए। आश्रम क्षेत्र में दशहरा मैदान स्थित सरकारी स्कूल के पास पंडित कमल किशोर नागरजी की श्रीमद् भागवत कथा का भी सोमवार को समापन हुआ। पंडित नागरजी भी प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में उपस्थित रहे। भागवत कथा के समापन के अवसर पर मंगलवार को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। अनुयायियों के अनुसार, आश्रम में राजस्थान के लाल पत्थरों से निर्मित सियाराम बाबा की प्रतिमा स्थापित की गई है। इसके अतिरिक्त, नर्मदा परिक्रमा वासियों के लिए एक सभा मंडप भी तैयार किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *