आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर सोने की चेन छीनी:फार्म हाउस से घर लौटते समय किया हमला, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र के धर्माश्री इलाके में फार्म हाउस से लौट रहे व्यक्ति के साथ चेनस्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया गया। बदमाश आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर सोने की चेन छीनकर भाग गए। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। क्या है पूरा मामला
शिकायतकर्ता अभय यादव उम्र 55 साल निवासी मछरयाई केशवगंज वार्ड ने बताया कि वह रविवार रात करीब 10.30 बजे अपने फार्म हाउस से घर लौट रहे थे। वे धर्माश्री कलारी के पास पहुंचे। जहां रास्ते में तीन युवक मिले। चेहरे पर कपड़े बांध हुए थे। एक युवक आकर अभय से बात करने लगा। तभी पीछे से आए दूसरे युवक ने आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया। बदमाश गले में पहनी सोने की चेन छीनकर भाग गए। अभय ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसी दौरान आरोपी अतिशय कॉलोनी की ओर गए रास्ते से होकर भाग निकले। मामले में अभय यादव ने मोतीनगर थाने पहुंचकर घटनाक्रम को लेकर शिकायती आवेदन दिया है। शिकायत पर पुलिस वारदात स्थल और अतिशय कॉलोनी क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *