सीहोर जिले के ग्राम जताखेड़ा में सोमवार शाम एक मकान में अचानक आग लग गई। इस घटना में लगभग 80 हजार की संपत्ति का नुकसान हुआ है। यह मकान मोर सिंह नामक व्यक्ति का बताया जा रहा है। आग लगने के बाद मकान मालिक मोर सिंह, फायर चालक महेंद्र यादव और आसिफ ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग की लपटें देखकर क्षेत्र के लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से आग पर बमुश्किल काबू पाया। फायर ब्रिगेड टीम के आरिफ खान ने बताया कि आग लगने से हजारों रुपए की क्षति हुई है। हालांकि, आग किस कारण से लगी, यह अभी तक ज्ञात नहीं हो पाया है।


