रायसेन में 2100 लोगों ने किया सामूहिक गीता पाठ:गीता जयंती पर अंतरराष्ट्रीय महोत्सव, उद्योग केंद्र महाप्रबंधक जूता पहनकर आरती में शामिल हुए

रायसेन के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग्राउंड में सोमवार को गीता जयंती पर अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करीब 2100 छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने एक साथ सामूहिक गीता पाठ किया। पूरा वातावरण गीता के श्लोकों और भक्ति भाव से गूंज उठा। कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
महोत्सव में साधु-संतों ने मंगलाचरण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। नगर पालिका अध्यक्ष सविता जमना सेन, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा, अपर कलेक्टर मनोज उपाध्याय, एएसपी कमलेश कुमार खरपुसे, एसडीएम मनीष शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी डी.डी. रजक और पार्षद सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे। संतों ने अपने आशीर्वचनों में कहा कि भगवद्गीता जीवन का मार्गदर्शन करने वाला शाश्वत ज्ञान है, जो हर परिस्थिति में सही रास्ता दिखाती है। विद्यालय की छात्राओं में गीता के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिला। छात्रों ने गीता के श्लोकों का सामूहिक पाठ किया और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी दीं। कार्यक्रम में भक्तिमय माहौल ने सभी का मन मोह लिया। जूता पहनकर आरती मे शामिल हुए उद्योग विभाग के महाप्रबंधक
हालांकि सामूहिक पाठ के दौरान कुछ अधिकारी मोबाइल में व्यस्त नजर आए। वहीं उद्योग विभाग के महाप्रबंधक आशुतोष गुप्ता जूते पहनकर ही आरती में शामिल हो गए। वे हाथ में गीता रखे हुए थे, लेकिन जूते उतारे बिना ही आरती में खड़े रहे, जिसे लेकर कई लोगों में नाराजगी देखी गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *