पुलिस विभाग की ओर से डूंगरपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा को एपीओ कर दिया गया है। वहीं, दो दिन पहले ही आई ट्रांसफर लिस्ट में आरपीएस मुकेश कुमार सांखला को डूंगरपुर एडिशनल एसपी लगा दिया गया था। संयुक्त शासन सचिव गृह आनंदीलाल वैष्णव ने एक आदेश जारी किया है। इसमें डूंगरपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा को एपीओ कर दिया गया है। उन्हें अगले आदेशों तक पदस्थापन की प्रतीक्षा में रखा गया है। इस दौरान पुलिस मुख्यालय जयपुर में ड्यूटी देंगे। इससे एक दिन पहले ही पुलिस विभाग की ओर से आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों के ट्रांसफर लिस्ट जारी की थी, जिसमें मुकेश कुमार सांखला को डूंगरपुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लगाया था। लेकिन उस लिस्ट में डूंगरपुर में पहले से कार्यरत अशोक कुमार मीणा का नाम नहीं था। ऐसे में यही वजह उनके पदस्थापन की प्रतीक्षा में करने की माना जा रहा है।


