एनएसयूआई ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र:​​​​​​​फार्मेसी काउंसिल अध्यक्ष संजय जैन को तत्काल हटाने की मांग, कार्रवाई ना होने पर प्रदेशभर में करेंगे आंदोलन

मध्यप्रदेश फार्मेसी काउंसिल के अध्यक्ष संजय जैन द्वारा शुक्रवार को छात्र तुषार के साथ मारपीट और धमकी की घटना ने छात्रों में रोष पैदा कर दिया है। मामले को लेकर सोमवार को एनएसयूआई ने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव व प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा को शिकायत कर कठोर कार्रवाई की मांग की है। एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने शिकायत पत्र में संजय जैन को तत्काल पद से हटाने और उनके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की है। परमार ने कहा कि तुषार रजिस्ट्रेशन संबंधी शिकायत लेकर फार्मेसी काउंसिल कार्यालय पहुंचे थे। जहां अध्यक्ष संजय जैन, कर्मचारियों और गार्डों द्वारा उन्हें घसीटकर अंदर ले जाकर बंधक बनाया गया। कमरे में बंद किया गया और बेरहमी से मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। यह न केवल संवैधानिक पद की मर्यादा का उल्लंघन है बल्कि कानूनन गंभीर अपराध भी है। एनएसयूआई की प्रमुख मांगें एनएसयूआई ने दी आंदोलन की चेतावनी
जिला अध्यक्ष अक्षय तोमर ने कहा कि यदि सरकार इस गंभीर घटना पर तुरंत कार्रवाई नहीं करती है, तो एनएसयूआई प्रदेशभर में आंदोलन को और व्यापक करेगी। छात्रों पर अत्याचार किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संजय जैन को पद से हटाना और उनके खिलाफ अपराध दर्ज करना अनिवार्य है। तोमर ने कहा है कि यह मामला केवल एक छात्र की सुरक्षा का नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश में शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी परिषदों की विश्वसनीयता का प्रश्न है। इसलिए सरकार को तुरंत कड़ा निर्णय लेना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *