हरदा में युवक के हाथ और पैर फ्रैक्चर:वाहन ने बाइक को टक्कर मारी, हेलमेट पहनने से सिर में नहीं लगी चोट

हरदा जिले के ग्राम सोनखेड़ी के पास सोमवार शाम को एक सड़क हादसा हुआ। एक वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान संजय पिता कमल सिंह (25) के रूप में हुई है। वह खंडवा जिले के खालवा थाना क्षेत्र के ग्राम चबूतरा का निवासी है। संजय नयागांव के एक किसान के यहां पानी का ठेका लेने वाले मजदूर के रूप में काम करता है और नयागांव से बाइक पर आ रहा था। हादसे के दौरान संजय ने हेलमेट पहना हुआ था, जिससे उसके सिर में चोट नहीं आई। हालांकि, उसके हाथ और पैर दोनों फ्रैक्चर हो गए हैं। फिलहाल, युवक बयान देने की स्थिति में नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *