राजसमंद में सरकार के 2 साल पर होंगे कार्यक्रम:कलेक्टर बोले- जनसेवा में विलंब न हो, हर नागरिक से संवेदनशील व्यवहार जरूरी

सरकार के दो साल पूरे होने पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारी को लेकर कलेक्टर अरूण कुमार हसीजा ने अधिकारियों के साथ बैठक लेकर निर्देश दिए। विनम्रता और संवेदनशीलता से पेश आएं कलेक्टर अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक कार्यालय में यह सूची अनिवार्य रूप से चस्पा की जाए कि किस कार्य के लिए किस अधिकारी या कार्मिक से संपर्क करना है। जिससे आमजन को कार्यालयों में इधर-उधर न भटकना पड़े। उन्होंने कहा कि हर नागरिक के साथ विनम्रता और संवेदनशीलता से पेश आएं, उसकी बात तुरंत सुनें और किसी भी सेवा में अनावश्यक विलंब न होने दें। उन्होंने कहा कि सरकार की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंचाने के लिए सभी विभाग टीम भावना से कार्य करें। जनता तक जानकारी पहुंचाने के निर्देश दिए बैठक में बदलता राजस्थान बढ़ता राजस्थान रथ रवानगी, नवाचार दिवस, सड़क सुरक्षा अभियान, स्वच्छता कार्यक्रम, लाभार्थी सम्मेलन, तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी, महिला व किसान सम्मेलन, पर्यटन कॉन्क्लेव समेत कई कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की। इस दौरान विभागों ने अपनी तैयारियों की जानकारी दी। कलक्टर ने डीएमएफटी के प्रमुख कार्यों के थ्रीडी मॉडल तैयार करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि ये आयोजन केवल औपचारिकता न रहकर वास्तव में जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाएं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *