जोधपुर। सुगम रेल संचालन एवं चूरू-सादुलपुर रेल खंड पर सब-वे निर्माण कार्य की वजह से लिए गए ट्रैफिक ब्लॉक के परिणामस्वरूप जोधपुर-हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस का एक फेरा प्रभावित रहेगा। जोधपुर मंडल के डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि उपरोक्त कार्य के कारण ट्रेन संख्या 14891/14892 जोधपुर-हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस का संचालन चूरू-हिसार स्टेशनों के बीच एक ट्रिप के लिए आंशिक रूप से रद्द किया जा रहा है। इसके तहत, ट्रेन संख्या 14891 जोधपुर-हिसार एक्सप्रेस मंगलवार 2 दिसंबर को जोधपुर से चूरू तक ही चलेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 14892 हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस बुधवार 3 दिसंबर को हिसार के स्थान पर चूरू से रवाना होगी। अतः इस दिन हिसार-चूरू खंड में ट्रेन आंशिक रूप से रद्द रहेगी। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व संबंधित ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें।


