खैरथल-तिजारा जिले में दो स्थानीय अवकाश घोषित:6 मार्च और 15 सितंबर के लिए जिला कलेक्टर ने जारी किए आदेश

खैरथल-तिजारा जिला प्रशासन ने वर्ष 2026 के लिए दो स्थानीय अवकाशों की घोषणा की है। जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. आर्तिका शुक्ला ने राजस्थान सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए ये आदेश जारी किए। जारी आदेश के अनुसार, पहला स्थानीय अवकाश 6 मार्च 2026 (शुक्रवार) को रहेगा। यह अवकाश मेला बाबा मोहनराम काली खोली के अवसर पर घोषित किया गया है। यह आयोजन क्षेत्र का एक प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। दूसरा स्थानीय अवकाश 15 सितंबर 2026 (मंगलवार) को रहेगा। यह अवकाश मेला हनुमान जी महाराज (बासकृपालनगर) के उपलक्ष्य में घोषित किया गया है। इन दोनों तिथियों पर जिले के सभी राजकीय कार्यालयों में स्थानीय अवकाश रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *