कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री,गृहमंत्री व ईडी का पुतला:नेशनल हेराल्ड केस में नए एफआईआर दर्ज करने का विरोध, कहा-राजनैतिक दुर्भावना

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा के द्वारा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं सांसद सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे एवं राहुल गांधी के विरुद्ध नेशनल हेराल्ड केस में अपराध दर्ज किया है। इसका विरोध करते हुए सरगुजा कांग्रेस कमेटी ने प्रधानमंत्री, गृहमंत्री के साथ ही ईडी व ईओडब्लू का पुतला फूंका। कांग्रेस जिलाध्यक्ष बाल कृष्ण पाठक ने कहा कि यह एफआईआर राजनैतिक दुर्भावना के कारण की गई है। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय से रैली निकालकर कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता कलेक्टोरेट चौक पहुंचे और प्रधानमंत्री, गृहमंत्री के साथ ही ED व EOW का पुतला फूंका। कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि नेशनल हेराल्ड केस के मामले में जांच के बाद CBI ने पूर्व में ही केस बंद कर दिया था। इसके बाद सरकार ने यह मामला ED को सौंप दिया था। जांच के नाम पर इस मामले को लंबे समय तक लटकाने के बाद कुछ माह पूर्व ईडी ने इस मामले में दिल्ली की राईज एवेन्यू स्थित ईडी कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया था, किंतु इस मामले में कोर्ट की कार्रवाई से मामला उल्टा पड़ने की संभावना पर ईडी ने दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा में एफआईआर दर्ज करवा दिया है। जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही सरकार
कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि यह कार्रवाई राजनैतिक दुर्भावनावश की गई है। केन्द्र की भाजपा सरकार जांच एजेंसियों का मनमाना उपयोग कर विपक्षी नेताओं को बदनाम किया जा रहा है। नेशनल हेराल्ड केस कोई मामला नहीं है। कांग्रेस ने स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े इस अखबार को आर्थिक संकट से निकाला है। पाठक ने कहा कि अदानी-अंबानी के लाखों करोड के कर्जों को माफ करने वाले कांग्रेस को घेर रहे हैं। सच्चाई यह है कि वोट चोरी, एसआईआर, महंगाई बेरोजगारी जैसे मामलो से ध्यान बंटाने के लिए सरकार के वरिष्ठ नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है। पुतला दहन में ये रहे शामिल
पुतला दहन में पीसीसी महामंत्री द्वितेन्द्र मिश्रा, हेमंत सिन्हा, राम विनय सिंह, जगन्नाथ कुशवाहा, हेमंत सिन्हा, एपी सांडिल्य, इन्द्रजीत धंजल, संजय सिंह, अनूप मेहता, गुरुप्रीत सिद्धू, नरेन्द्र विश्वकर्मा, जमील खान, शुभम जायसवाल, मदन जायसवाल, सतीश बारी, सौरभ फिलिप, उत्तम राजवाड़े, निखिल विश्वकर्मा, अमित सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *