कोटा में 25 लाख की ठगी के 4 आरोपी गिरफ्तार:ऑनलाइन गेम खिलाने के नाम पर धोखाधड़ी की, पहचान छिपाने के नबंर बदलते रहे

कोटा पुलिस ने ऑनलाइन गेम खिलाने के नाम पर ठगी करने के अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने ठगी के आरोप में चार युवकों को गिरफ्तार किया है ।इनमें तीन आरोपी मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं जबकि एक भीलवाड़ा जिले का है। आरोपियों ने फरियादी को ऑन लाइन गेम में पैसे जिताने का झांसा देकर 25 लाख से ज्यादा की धोखाधड़ी की। सिटी एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया फरियादी बन्नालाल ने 28 नवंबर को दादाबाड़ी थाने में शिकायत दी थी। जिसमें बताया था कि उसे अंजान व्यक्ति ने अच्छी कमाई का लालच देकर ऑन लाइन गेम खेलने का तरीका बताया। व्हाट्स नम्बर दिए।अनजान व्यक्ति द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर के व्हाट्सएप पर संपर्क किया तो उसने ऑनलाइन गेम का लिंक व ऐप डाउनलोड करवाया। शुरुआत में उसने लालच देकर गेम जितवाया। फिर धीरे धीरे हराना शुरू कर दिया। हारे हुए पैसे निकालने के चक्कर मे आरोपी मुझसे मोटी रकम ट्रांसफर करवाता रहा। लगभग 25 लाख से ज्यादा की धोखाधड़ी की। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपी काफी शातिर थे। पहचान छिपाने के लिए अपना नंबर बदलते रहे। जिनको ट्रेस करना काफी मुश्किल था। आरोपी फरियादी से व्हाट्सएप नंबर से संपर्क कर रहा था। पुलिस ने व्हाट्सएप नंबर की डिटेल व तकनीकी अनुसंधान के आधार पर आरोपियों को ट्रेस किया। इसके बाद आरोपी खुशाल शर्मा (30) नेहरू विहार थाना सदर जिला भीलवाड़ा, सुधांशु पाठक (25) राजगढ़ जिला धार एमपी, दानिश मनिहार (31) थाना जोबट जिला अलिराजपुर एमपी, रतन (22) थाना सरदारपुर जिला धार,एमपी को भीलवाड़ा से गिरफ्तार किया। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *