अशोकनगर में कल 7 घंटे बिजली कटौती:सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक केबल लाइन बढ़ाई जाएगी

अशोकनगर में 2 दिसंबर यानी कल बिजली कटौती होगी। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के सहायक प्रबंधक ने बताया कि 33/11 केवी अशोकनगर उपकेंद्र से संबंधित फीडरों पर केबल क्षमता बढ़ाने और ट्रांसफर का कार्य किया जाएगा। यह कार्य केंद्र सरकार की आरडीएसएस योजना के तहत किया जा रहा है। इस दौरान अशोकनगर सब-स्टेशन से निकलने वाले विभिन्न फीडरों पर विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी, जिससे कई क्षेत्र प्रभावित होंगे। मेन बाजार फीडर से संबंधित स्थानीय क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी। इससे प्रोसेशन रोड, सुराना चौराहा, गर्ल्स स्कूल और आसपास के क्षेत्र, घोसी मोहल्ला आदि प्रभावित रहेंगे। कंपनी ने बताया कि विद्युत आपूर्ति बंद या चालू करने का समय कार्य की आवश्यकतानुसार घटाया या बढ़ाया जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *