दतिया पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई:मुबारिकपुरा कंजरडेरा से 3 लाख की शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

दतिया पुलिस ने अवैध शराब बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन लाख रुपए की शराब जब्त की है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है, जिनके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। सेवढ़ा थाना टीआई धवल सिंह चौहान ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि मुबारिकपुरा कंजरडेरा पर गंगाप्रसाद कंजर अपने साथी सुनील जाटव के साथ खड़ा है, जो देसी हाथ भट्टी की शराब बेचने के लिए जाने वाला है। इसके बाद एक टीम बनाई और मौके पर दबिश दी। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर तलाशी ली, तो उनके कब्जे से एक ड्रम मिला, जिनमें 190 लीटर हाथभट्टी की कच्ची शराब मिली। इसके बाद कंजर डेरा की तलाशी ली, तो पुलिस को मौके से 6 ड्रमों में 1200 लीटर गुड लहान मिला, जिसे जब्त करके नष्ट कर दिया गया। दोनों आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पकड़ी गई शराब और नष्ट की गई लहान की कुल कीमत तीन 3 लाख रुपए आंकी जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *