ग्वालियर में दंपत्ति ने बुजुर्ग को सरेराह चप्पलों से पीटा:आरोप- बुजुर्ग रोज दरवाजे को धक्का देकर निकलता है, पुलिस ने शुरू की जांच

ग्वालियर में मामूली विवाद को लेकर एक दंपत्ति ने बुजुर्ग को सरेराह चप्पलों से पीट दिया। दंपत्ति का आरोप है कि बुजुर्ग रोज उनके दरवाजे में धक्का देकर जाता है। मारपीट का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। मामला विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र स्थित सिंधिया नगर का है। पुलिस ने बुजुर्ग से आवेदन लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। दरवाजे पर धक्का देने की बात पर हुआ विवाद
सिंधिया नगर में रहने वाले रमेश कुशवाह ने आवेदन देकर शिकायत की है कि उनके पास ही रहने वाले खान साइकिल वाला और उसकी पत्नी बंगालन ने उसके साथ गली गलौज कर मारपीट की है। दंपत्ति का कहना है कि बुजुर्ग रोज उनके दरवाजे में धक्का देकर जाता है। जब बुजुर्ग ने मना किया तो दोनों लोगों ने उसे रास्ते में रोककर उसके साथ गालीगलौज की और फिर उसकी चप्पलों से पीटा। पुलिस पर मामला गंभीरता से न लेने का आरोप
बुजुर्ग का आरोप है कि पुलिस उसकी शिकायत को गंभीरता से नहीं ले रही है। मारपीट करने वाले दंपत्ति झगड़ालू प्रवृत्ति के हैं। समय से कार्रवाई नहीं हुई तो घटना की पुनरावृत्ति भी हो सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *