एपीके फाइल डाउनलोड की, SBI-YONO ऐप से ₹12.75 लाख निकले:बुरहानपुर में साइबर सेल ने पीड़ित को ₹8.85 लाख वापस दिलाए

बुरहानपुर में एक व्यक्ति के बैंक खाते से ₹12.75 लाख की साइबर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। साइबर सेल ने ₹8,85,330 पीड़ित के खाते में वापस करा दिए हैं। यह धोखाधड़ी एक एपीके फाइल डाउनलोड करने के बाद हुई। धोखेबाजों ने एसबीआई योनो (SBI YONO) ऐप का एक्सेस लेकर आईएमपीएस (IMPS) लेनदेन के माध्यम से कुल ₹12,75,000 निकाल लिए थे। पीड़ित दीपक कुमार काले, निवासी न्यू आदर्श कॉलोनी, लालबाग ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। साइबर हेल्प डेस्क के आरक्षक दीपांशु पटेल ने तुरंत नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज की। टीम ने विभिन्न बैंकों से संपर्क किया, जिसके परिणामस्वरूप धोखाधड़ी की गई राशि में से ₹8,85,330 को होल्ड कराया गया। यह राशि पीड़ित दीपक कुमार काले के बैंक खाते में वापस कर दी गई। साइबर फ्रॉड से बचने पुलिस ने सलाह जारी की- 1. किसी भी संदिग्ध ईमेल, लिंक, एपीके (APK) फाइल या ऐप पर क्लिक न करें। 2. अपनी बैंकिंग जानकारी, ओटीपी (OTP), पासवर्ड या यूपीआई (UPI) पिन किसी भी व्यक्ति के साथ साझा न करें। 3. केवल आधिकारिक कस्टमर केयर नंबरों से ही संपर्क करें। 4. यदि कोई ऑनलाइन धोखाधड़ी होती है, तो तुरंत 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। पुलिस ने जोर दिया कि “पहला घंटा गोल्डन आवर होता है” और तुरंत शिकायत करने से राशि की रिकवरी की संभावना बढ़ जाती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *