यूपी में सर्दी बढ़ गई है। घना कोहरा छाया है। सीजन में लगातार दूसरे दिन शनिवार को 10 जिलों में कोल्ड-डे का अलर्ट जारी किया गया। बर्फीली हवाओं से लोगों की कंपकंपी छूट रही है। बीते 24 घंटे में कानपुर प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। जहां पारा 4.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश में 20 शहरों का पारा 10 डिग्री से कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 26 जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। लखनऊ में सुबह 9 बजे तक विजिबिलिटी 50 मीटर से कम रही। बेंगलुरु और दिल्ली से लखनऊ आने वाली दो फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गईं। यहां से उड़ान भरने वाली कई फ्लाइट्स 8 घंटे तक लेट हैं। मेरठ, औरेया, मैनपुरी समेत कई शहरों में विजिबिलिटी जीरो पर पहुंच गई। संभल, गाजियाबाद, हापुड़ और अयोध्या में वाहन रेंगते रहे। आगरा में कोहरे के चलते शुक्रवार देर रात किरावली इलाके में 3 वाहनों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में एक की मौत हो गई। 30 यात्री घायल हैं। आगरा-जयपुर हाईवे पर रात 1 बजे ट्रक में यात्रियों से भरी बस जा घुसी। पीछे से आ रही मैक्स गाड़ी की बस में जोरदार टक्कर हो गई। बस गुजरात से आ रही थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को काटकर अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। इनमें 4 की हालत गंभीर है। इसके अलावा, मैक्स गाड़ी में बैठे दो लोगों की हालत गंभीर है। पुलिस ने वाहनों को क्रेन से हटवाया। बताया जा रहा है आगे चल रहे ट्रेलर ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिए। जिससे कोहरे में पीछे से आ रही बस ट्रक से भिड़ गई। पूरी खबर पढ़िए तस्वीरों में देखिए शनिवार का मौसम… आगे 2 दिन कैसा रहेगा मौसम? कोहरे से 87 ट्रेनें लेट, फ्लाइट्स कैंसिल…लेट
प्रदेश में भीषण कोहरे का ट्रेन, बस और फ्लाइट्स पर सबसे ज्यादा पड़ रहा है। कानपुर में शुक्रवार को श्रमशक्ति, स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस, डिब्रूगढ़ राजधानी सहित 87 ट्रेनें 9 घंटे तक लेट आईं। इसके चलते 1342 यात्रियों ने टिकट लौटाए तो 53 को कनेक्टिंग रिजर्वेशन की वजह से दूसरी ट्रेनों में सफर की छूट दी गई। टिकट वापसी और पूछताछ काउंटर पर भीड़ लगी रही। लखनऊ में शनिवार सुबह दिल्ली और बेंगलुरु से आने वाली दो फ्लाइट्स कैंसिल हो गई। लखनऊ से बैंकॉक जाने वाली फ्लाइट 8 घंटे लेट हो गई। एयरपोर्ट प्रबंधन के मुताबिक, दिल्ली से सुबह 6:55 बजे लखनऊ आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E- 2025 रद्द कर दी गई। बेंगलुरु से सुबह 9:10 बजे लखनऊ आने वाला एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट आईएक्स-1977 भी कैंसिल कर दी गई। लखनऊ से दोपहर 11:40 बजे बैंकॉक जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट आईएक्स-106 को करीब 8 घंटे देरी से शाम 7:30 बजे जाने की संभावना है। लखनऊ से सुबह मस्कट जाने वाला सलाम एयर का विमान तड़के 4 बजे की बजाय 5:15 बजे रवाना हुआ। शुक्रवार को कानपुर सेंट्रल आने वाली ये प्रमुख ट्रेनें लेट रहीं दो स्लाइड में देखिए अलर्ट… चलिए अब, शहरों में मौसम का हाल पढ़ते हैं…. गाजियाबाद में पारा 6 डिग्री पहुंचा गाजियाबाद में शनिवार को घना कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2 दिन तक मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है। आज सुबह न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस पहुंचने का अनुमान है। दोपहर बाद हल्की धूप निकलेगी। एनसीआर में AQI फिर 300 पार पहुंच गया। सहारनपुर में घना कोहरा AQI खतरनाक स्तर पर सहारनपुर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शुक्रवार देर रात से शुरू हुआ कोहरा शनिवार सुबह तक छाया रहा, विजिबिलिटी शून्य रही। सर्द हवाओं से ठिठुरन बढ़ गई है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जिले में AQI 352 तक पहुंच गया। वाराणसी में घने कोहरे के बीच हुई गंगा आरती वाराणसी में सुबह घने कोहरे के बीच गंगा आरती हुई। अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। देर रात 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार चली ठंडी हवाओं ने गलन बढ़ा दी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 15.8 और न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग ने 3-4 दिन के लिए कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। एयरपोर्ट पर शुक्रवार को घने कोहरे के कारण दोपहर 12 बजे तक कोई भी विमान लैंड नहीं कर सका। एयरपोर्ट पर पहला विमान 12.21 बजे नेपाल से उड़ान भरकर उतरा। इसके अलावा 16 उड़ानें देरी से पहुंचीं। शनिवार सुबह से किसी फ्लाइट्स ने लैंड नहीं किया है। फिरोजाबाद में रेंगते हुए दिखे वाहन फिरोजाबाद में बर्फीली हवा से गलन बढ़ गई। शनिवार को विजिबिलिटी करीब 5 मीटर तक पहुंच गई। वाहन सड़कों पर रेंगते नजर आए। सुबह के समय सबसे अधिक परेशानी दो पहिया वाहन चालकों को उठानी पड़ी। अब तस्वीरों देखिए, बाकी शहरों का हाल… ————————— यह खबर भी पढ़िए… नए साल के 6 हेल्थ रेजोल्यूशंस:फॉलो करने में नहीं लगेगी मेहनत, दिमाग तेज होगा, चेहरा चमकेगा, बीमारियां रहेंगी दूर हम नई उम्मीदों और संभावनाओं के साथ नए साल में प्रवेश कर रहे हैं। हर कोई नए साल में कुछ रेजोल्यूशन लेता है। मकसद एक ही होता है, जीवन को बेहतर बनाना। मसलन स्टूडेंट्स बेहतर शेड्यूल के साथ पढ़ाई करने का रेजोल्यूशन लेते हैं। जो कॉर्पोरेट में काम कर रहे हैं, वे टाइम पर प्रोजेक्ट पूरे कर प्रमोशन पाने का रेजोल्यूशन लेते हैं। पढ़ें पूरी खबर…


