महाकुंभ में 1.11 लाख किराए वाला डोम होटल, VIDEO:176 लग्जरी कॉटेज भी बनाए जा रहे, इनमें एसी-गीजर की सुविधा

महाकुंभ में यमुना तट पर डोम सिटी बनाई गई है। इसे दो महीने के लिए 50 करोड़ रुपए खर्च करके तैयार किया गया है। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस यहां से श्रद्धालु दिन में सन बाथ और रात में खुले आसमान तारों का नजारा देख सकते हैं। अनुभव किसी हिल स्टेशन से महाकुंभ मेला को देखने जैसा होगा। डोम सिटी में 176 लग्जरी कॉटेज भी बनाए जा रहे हैं, जहां ठहरने की सभी अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी। हर कॉटेज में एसी, गीजर और सात्विक आहार की व्यवस्था की जाएगी। डोम का किराया स्नान पर्व के दिन 1 लाख 10 हजार और सामान्य दिनों के लिए 81 हजार रखा गया है। डोम की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो चुकी है। महाकुंभ की हर अपडेट जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *