लखनऊ के चारबाग स्थित शरणजीत होटल में पत्नी और चार बेटियों की हत्या में फरार बदर की तलाश में चार टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। ट्रेन की जगह रोडवेज बस से भागने की बात सामने आने पर पुलिस कानपुर में दबिश दी है। बस स्टॉप के साथ रेलवे स्टेशन के आसपास तलाश की गई। एक टीम आगरा और अजमेर में उसका पता लगा रही है। जबकि शवों के साथ एक टीम संभल गई है। दूसरी तरफ पुलिस ने घटना स्थल पर मिले तीनों फोन की सीडीआर पर काम कर रही है। आगरा में बदर के घर में पुलिस ने ली तलाशी
डीसीपी मध्य रवीना त्यागी ने बताया कि लखनऊ से एक टीम आगरा जाकर बदर के घर की तलाशी ली है। आपपास के लोगों से पूछताछ की गई। बदर के घर पर मिले प्रापर्टी और अन्य दस्तावेजों के साथ फोटो और इलेक्ट्रॉनिक्स समान को कब्जे में लिया गया है। पुलिस ने बदर की जारी की फोटो
पुलिस बदर की धरपकड़ के लिए अजमेर, संभल, दिल्ली पुलिस की मदद ले रही है। बदर की फोटो रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भेजी गई है। पुलिस टीमें संभावित स्थानों पर दबिश दे रही हैं। मोबाइल के मैसेज रिकवर करा रही पुलिस
पुलिस होटल के कमरे से अरशद और बदर के मोबाइल के मैसेज रिकवर करा रही है। इसके लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है। आशंका है कि इन लोगों ने एक दूसरे से कॉल से ज्यादा मैसेज से संपर्क थे। हत्या के राज मोबाइल की कॉल डिटेल और मैसेज से खुल सकते हैं। 30 दिसंबर के बाद किसी से नहीं किया कॉल
पुलिस की जांच में सामने आया कि कमरे में मिले तीनों मोबाइल से 30 दिसंबर के बाद कोई कॉल नहीं की गई थी। अरशद के मोबाइल से ही सबसे ज्यादा बात हुई है। उसी में फोटो और वीडियो थे, जिन्हें उसने वायरल किया था। मोहल्ले के लोग अरशद को कहते हैं सनकी
अरशद के मोहल्ले के लोगों का कहना है- पिता-पुत्र दोनों सनकी हैं। वह नशेबाजी में सबसे लड़ता है। अपनी मां और बहनों के साथ मारपीट करता था। कई बार घर से बाहर नहीं निकलने देता था। न उनको कहीं जाने देता और न ही किसी को घर आने देता। लखनऊ से आगरा तक टोल प्लाजा की फुटेज खंगाल रही टीम
पुलिस की मानें तो बदर के पकड़े जाने के बाद ही घटना के राज खुलेंगे। क्योंकि अरशद के साथ मिलकर उसने हत्या की है। दोनों के बयान को क्रॉस वैरीफाई कर हत्या का असली मकसद पता लगाया जाएगा। होटल में चार बेटियों के साथ महिला का शव मिला था
आगरा में कुबेरपुर के इस्लामनगर स्थित तेहड़ी बगिया निवासी अरशद की मां अशमां, बहन अल्शिया (19), रहमीन (18), अक्सा (16) और आलिया (9) का एक जनवरी को चारबाग स्थित होटल शरणजीत में शव मिले थे। वह लोग होटल के कमरा नंबर-109 में रुके थे। 31 दिसंबर की रात अरशद ने पिता बदर के साथ सभी की हत्या की थी। बदर ने खुद चौकी पहुंच पुलिस को सूचना दी थी। वहीं बदर बेटे की मदद से भाग निकला था। यह खबर भी पढ़ें
लखनऊ के होटल में परिवार के 5 लोगों की हत्या:बेटे के साथ बाप ने पत्नी और 4 बेटियों को मारा; मर्डर का VIDEO भी बनाया अरशद ने हत्या के दौरान वीडियो बनाया। इसमें आगरा में पड़ोसियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। कहा- उन्होंने जीना हराम कर दिया। हमारे घर पर कब्जा करना चाहते हैं। हम 13 दिन से फुटपाथ पर सोने के लिए मजबूर हैं। आरोपी हमारी बहनों को बेचना चाहते थे। पूरी खबर पढ़ें…


