नौ जिलों में पारा 80 से नीचे, सभी स्कूलों में 8वीं तक की कक्षाएं 13 जनवरी तक बंद

झारखंड में सर्दी का सितम जारी है। रांची सहित राज्य के नौ जिलों में पारा आठ डिग्री से नीचे चला गया है। बर्फीली हवाओं से शरीर सिहर रहा है। सुबह गहरी धुंध छा रही है। हालांकि धूप निकल रही है, लेकिन ठिठुरन कम नहीं हो रही है। कंपकंपाती सर्दी और कोहरे को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों में पहली से आठवीं तक के बच्चों को 13 जनवरी तक छुट्‌टी दे दी है। शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव नंदकिशोर लाल ने यह आदेश जारी कर दिया है। नौवीं से 12वीं तक की कक्षाएं पहले की तरह चलेंगी। इसमें कहा गया है कि इस दौरान स्कूल के प्रिंसिपल, शिक्षक और कर्मचारी निर्धारित समय पर स्कूल आएंगे और जरूरी काम निपटाएंगे। शनिवार को फिर कांके राज्य में सबसे ठंडा रहा। यहां पारा 0.3 डिग्री गिरकर 3 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं नामकुम का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक रांची में अगले दो दिन ठंड से कुछ राहत मिलेगी, क्योंकि बादल छाए रहेंगे। इस दौरान न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की उम्मीद है। नौ घंटे तक दृश्यता रही शून्य; 45 फ्लाइट रद्द नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली लगातार दूसरे दिन घने कोहरे के साए में रही। इससे 19 फ्लाइट को अन्य शहरों की तरफ डायवर्ट करना पड़ा। एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, शुक्रवार रात 12:15 से 1:30 बजे के बीच दृश्यता बहुत कम रह गई थीं। इसके चलते 19 फ्लाइट को डायवर्ट करना पड़ा। इनमें से 13 घरेलू, 4 अंतरराष्ट्रीय और 2 अन्य फ्लाइट थीं। 45 से अधिक फ्लाइट को रद्द भी करना पड़ा। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटराडार24 डॉट कॉम के मुताबिक, दिल्ली से 400 से अधिक फ्लाइट देरी से उड़ीं। मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार को अप्रत्याशित रूप से 9 घंटे तक दृश्यता शून्य रही। यह इस मौसम की सबसे लंबी अवधि है। रांची जिले में सबसे ठंडा कांके अधिकतम न्यूनतम कांके 20.5 3.0 मैक्लुस्कीगंज 24.0 5.0 नामकुम 21.4 5.0 हिनू 22.9 7.9 खलारी में भारी धुंध के बीच स्कूल जाते बच्चे। इधर, दिल्ली में कोहरा इन जिलों में पारा 8 से नीचे 8 जनवरी से फिर गिरेगा पारा, बढ़ेगी ठिठुरन जिला अधिकतम न्यूनतम खूंटी 26.2 6.2 लोहरदगा 23.1 6.0 रामगढ़ 23.5 8.2 जिला अधिकतम न्यूनतम गढ़वा 21.9 6.3 गुमला 23.4 6.1 हजारीबाग 19.9 7.5 जिला अधिकतम न्यूनतम रांची 22.9 7.9 डाल्टनगंज 21.4 7.8 चाईबासा 25.8 7.8 मौसम विभाग के मुताबिक सात जनवरी से बादल छंटेगा। आसमान पूरी तरह साफ हो जाएगा। ऐसे में न्यूनतम तापमान में एक बार फिर गिरावट आएगी। आठ जनवरी को रांची का पारा फिर आठ डिग्री से नीचे जाने की संभावना है। अन्य जिलों का तापमान भी 10 डिग्री से नीचे चला जाएगा। इससे ठिठुरन बढ़ेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *