{प्रत्येक दिन गुमला के बस पड़ाव से 160 बसें ही छूटती है

भास्कर न्यूज | गुमला रांची में मंईयां सम्मान समारोह 6 जनवरी को होना है। इसमें गुमला जिले से 12 हजार महिलाओं के शामिल होने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 250 बसों की आवश्यकता है। गुमला के बस पड़ाव से 160 बसें ही छूटती है। जबकि दूसरे जगहों से कुछ बसें आती है। ऐसे में बसों का जुगाड़ करने में परिवहन विभाग जुट गया है। संभावना है कि स्कूली बसों का भी अधिग्रहण कर उसे राज्यस्तरीय कार्यक्रम में भेजा जाएगा। शनिवार को परिवहन विभाग के अधिकारी दिनभर बस पड़ाव में बैठकर बसों का आंकड़ा जुटाते रहे। डीटीओ राकेश गोप, प्रभास कुमार, त्रिभुवन निराला सहित अन्य कर्मी आवश्यकता अनुरूप बसों की व्यवस्था करने के प्रति गंभीर दिखे। इधर सोमवार को इतनी संख्या में बसों के उक्त कार्यक्रम में जाने से दूसरे यात्रियों को अपने गंतव्य स्थल आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। विभागीय अधिकारियों ने भी आम यात्रियों को परेशानी होने की बात स्वीकार की है। वहीं दूसरी तरफ अभी ईसाई व मुस्लिम समुदाय में शादी का समय है। जिसे लेकर छह जनवरी को शादी का कार्यक्रम भी तय है। जिसमें बसों के कारण मुश्किल होगी। चूंकि बाहर से मेहमान बसों के नहीं मिलने के कारण कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *