उपायुक्त ने ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा का लिया जायजा

भास्कर न्यूज | गिरिडीह जिला निर्वाचन पदाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने शनिवार को गिरिडीह प्रखंड कार्यालय स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया। उन्होंने ईवीएम वेयर हाउस की विधि व्यवस्था से संबंधित जरूरी पहलुओं की जांच की। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। उपायुक्त ने सीसीटीवी व अन्य उपकरणों की स्थिति और रखरखाव का जायजा लिया। सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। इसके अलावा निरीक्षण दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने परिसर के अवलोकन के क्रम में सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, बीयू हॉल, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, जनरेटर रूम, तैनात सुरक्षा बलों के लॉग बुक, अग्निशमन यंत्र आदि सहित अन्य व्यवस्थाओं और कमरों के सीलिंग आदि का जायजा लिया । निरीक्षण के क्रम में तैनात सशस्त्र सुरक्षा बलों को अपने कार्य व दायित्वों के प्रति सचेत व सक्रिय रहने के निर्देश दिए। मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी रंथु महतो, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *