स्वर्ण व्यवसायी अपने प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी के साथ सेंसर लगाएं : एसडीपीओ

भास्कर न्यूज | गिरिडीह के साथ शनिवार को हुई। बैठक में स्वर्ण व्यवसायियों की सुरक्षा और जिले में बढ़ते हुए अपराध पर नियंत्रण को लेकर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि गिरिडीह सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जीत वाहन उरांव ने कहा कि पुलिस शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के व्यवसायियों को पूर्ण रुप से सुरक्षा देने के लिए तत्पर है। सभी व्यवसा​यी अपने प्रतिष्ठान की सुरक्षा करने की अपेक्षा पुलिस से रखती है, लेकिन व्यवसायियों को भी पुलिस के साथ खड़ा होना होगा। व्यवसायी वर्ग के लोग शहर के चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने की दिशा में पहल करे। वहीं दुकान के अंदर के साथ दुकान के बाहर भी कैमरा का होना जरुरी है, ताकि हर तरह की गतिविधियां कैमरे में कैद हो सके। वहीं स्वर्ण कारोबार से जुडे़ लोग अपनी दुकान में एक सेंसर भी लगा सकते हैं। जो मोबाइल से भी कनेक्ट हो सकता है। ऐस मंे रात में कभी भी उनके दुकान में कोई हलचल होती, तो सेंसर के माध्यम से उन्हे सूचना मिल सकती है। वहीं लगातार घटना के बाद पुलिस ने भी शहर में गश्ती तेज कर दी है। हर जगह पुलिस नजर रखे हुए है। चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष राहुल बर्मन ने पुलिस पदाधिकारियों से कहा कि अभी जो हालत है, इसमें व्यवसायियों को सुरक्षा का कैसे मुहैया कराया जाए। इस पर चिंतन किया जाना चाहिए। बैठक में साइबर डीएसपी आबिद खां, मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो, नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद, पचंबा सर्किल इंस्पेक्टर मंटू कुमार के साथ व्यवसायी सौरभ बर्मन, विनोद बर्मन, प्रमोद स्वर्णकार, बबलू बर्मन, अजय स्वर्णकार, गाजू सोनार, सुमेर, चिंटू कुमार, सुबोध बर्मन, संजय कई लोग मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *