बड़की सरिया | सरिया खुर्द पंचायत के मुखिया भुनेश्वर मंडल ने गिरिडीह उपायुक्त से मिलकर पंचायत की समस्याओं को लेकर आवेदन दिया। आवेदन के माध्यम से उन्होंने डीसी से कहा कि सरिया खुर्द पंचायत में जल नल योजना में संवेदक के मनमानी से लोगों के घरों में पानी नहीं मिल पा रहा है। इस मामले को लेकर कई बार पेयजल विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाया , लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। साथ ही पंचायत भवन में हाईमास्ट लाइट, रंगरोगन व पंचायत भवन के चारों तरफ तार की जाली लगाई जाए। ताकि पंचायत सचिवालय की सुरक्षा व्यवस्था हो सके। साथ ही पंचायत भवन में जाति,आय, आवासीय प्रमाण पत्र लोगों का बनाया जाए। ताकि लोगों को परेशानी नहीं हो। लेकिन प्रज्ञा केन्द्र संचालक अपनी मनमानी तरीके से काम करते है। पूरे प्रखंड क्षेत्र के किसी भी पंचायत भवन में प्रज्ञा केन्द्र नहीं चल रहा है। लोग अपने पंचायत भवन मे सेंटर नही चला कर बाजार में चला रहे है। जिसके कारण लोगों को प्रमाण पत्र बनाने मे असुविधा हो रही है।


