एयर फोर्स ने अग्निवीर एयरमैन के लिए मांगा आवेदन

भास्कर न्यूज | गढ़वा भारतीय वायु सेना ने अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर वायु पदों के लिए अविवाहित भारतीय पुरुष और महिला उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक सूचना जारी की है। भारतीय वायुसेना के अग्निवीर युवाओं के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 27 जनवरी तक आधिकारिक वेबसाइट https:// agnipathvayu. cdac.in पर खुली रहेगी। इसके अलावा अग्निवीर भर्ती के लिए उम्मीदवार सात जनवरी की सुबह 11 बजे से 27 जनवरी की रात 11 बजे तक भारतीय वायु सेना की वेबसाइट पर लॉग इन कर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। इस संबंध में उपायुक्त शेखर जमुआर ने बताया कि इस भर्ती में एक जनवरी से एक जुलाई 2008 के बीच जन्में अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। 12वीं कक्षा या इसके समकक्ष परीक्षा विज्ञान संकाय में गणित, भौतिक और अंग्रेजी विषय के साथ कला और वाणिज्य संकाय में किसी भी विषय के साथ 50 फीसदी अंकों के साथ और अंग्रेजी विषय में भी 50 फीसदी अंक होना अनिवार्य है। वहीं तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारक या दो वर्षीय वोकेशनल कोर्स पास उम्मीदवार आवेदन के लिए योग्य हो सकते हैं। साथ ही इच्छुक अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवार भर्ती से संबंधित सभी नियमों की जानकारी भारतीय वायुसेना की वेबसाइट से ले सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *