गोविंद टीम ने 116 रन बनाए, बीएनटी टीम 52 रन पर सिमटी

भास्कर न्यूज | गढ़वा गोबिंद हाई स्कूल के मैदान में खेले जा रहे गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के 19 वे दिन सीएम ऑफ एक्सीलेंस रामा साहू की टीम ने स्कूल ब्राइट फ्यूचर को सात विकेट से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। वही गोविंद हाई स्कूल ने बीएनटी को 64 रन से हराकर सेमी फाइनल में प्रवेश किया। पहले मैच में स्कूल ब्राइट फ्यूचर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शमशाद के 20 और तोशिक के 19 रन के सहयोग से 100 रन बनाए। रामा साहू की ओर से कार्तिक ने तीन, साकेत आकाश ने दो दो और अभिनव ने एक विकेट लिया। 101 रन के लक्ष्य को लेकर खेलने उतरी रामा साहू की टीम दिव्य प्रकाश के शानदार नाबाद अर्ध शतक 61 रन ओर कार्तिक के 20 रन की बदौलत चार ओवर पहले ही तीन विकेट खोकर जीत दर्ज कर लिया। स्कूल ब्राइट फ्यूचर की ओर से मुबारक ने दो विकेट लिए। दूसरे मैच में गोविंद हाई स्कूल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अजीत के 10 रन और अतिरिक्त 28 रन के सहयोग से निर्धारित ओवर में 116 रन बनाए। बीएनटी संत मेरी की ओर से अभिनव ने तीन विकेट लिए। 117 रन के लक्ष्य को लेकर खेलने उतरी बीएनटी संत मेरी की टीम 52 रन पर सिमट गई। 11 वे नंबर के खिलाड़ी आदित्य ने सबसे ज्यादा 10 रन बनाए। गोबिंद हाई स्कूल की और से गोलू ने चार, नीतीश और आकाश ने दो दो विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार गोविंद के गोलू और रामा साहू के दिव्य प्रकाश को प्रतियोगिता के उपाध्यक्ष अशोक कुमार दुबे, सेवानिवृत शिक्षक कामाख्या सिंह, आशुतोष रंजन, रजनीश, सोनू, दर्शक टिंकू, ने संयुक्त रूप से प्रदान किया। इस मौके पर अशोक कुमार दुबे ने कहा कि जिला पब्लिक स्कूल समन्वय समिति शिक्षा के साथ खेल को भी बढ़ावा देता है। कामाख्या नारायण सिंह ने कहा कि आज खेल के क्षेत्र में भी बहुत कुछ कर सकते हैं। इस मौके पर सचिव आनंद सिन्हा, कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार दुबे, अभिषेक द्विवेदी, मनीष उपाध्याय, रोहन तिवारी, आकाश, धीरज प्रवीन मिश्रा, प्रिंस खान, मनोज तिवारी, शहजाद खान, नमन आकाश कुमार, नैतिक, हेमंत, गोलू दास सहित कई लोग उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *