जरूरतमंद को कंबल व गर्म कपड़े बांटे

भास्कर न्यूज | मझिआंव अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार पांडे के निर्देश पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी श्रीमती कनक ने प्रखंड क्षेत्र के सोनपुरवा पंचायत में वृद्ध दंपत्ति प्यारी चौधरी तथा पैर से दिव्यांग पत्नी मैना देवी को राशन एवं कंबल तथा उनकी विवाहिता पुत्री कुसमी देवी को मंईयां सम्मान योजना का लाभ मुहैया कराया। साथ ही उन्होंने वृद्ध दंपति का लगभग तीन माह से बंद पड़े वृद्धा पेंशन की जांच करवाई। इस संबंध उन्होंने कहा कि वृद्ध दंपति का दिसंबर माह में ही उनके खाते में वृद्धा पेंशन की राशि भेज दी गई है, लेकिन इन लोगों के द्वारा जांच नहीं कराई गई थी। इधर वृद्धि दंपति की वृद्धावस्था को देखते हुए उन्होंने नजदीकी प्रज्ञा केंद्र के संचालक को प्रत्येक माह वृद्धा पेंशन की राशि निकासी कर देने की बात कही। साथ ही उन्होंने वृद्ध दंपति को भरोसा दिलाते हुए कहा कि और किसी प्रकार को दिक्कत हो तो तत्काल मुझे जानकारी दें। सरकार के द्वारा दी जाने वाली सहयोग समय रहते मुहैया करा दी जाएगी। भास्कर न्यूज | गढ़वा श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा आश्रम मरहटिया और प्रार्थना गृह गुरी के संयुक्त तत्वावधान में करी बरदारी गांव में (प्रखंड रंका) में जरूरतमंद के बीच कंबल, टोपी और मोजा का वितरण किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम परमपूज्य अघोरेश्वर महाप्रभु जी और परमपूज्य गुरुदेव गुरुपद संभव राम बाबा जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद पूजा आरती किया गया। तत्पश्चात एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता रविन्द्र नाथ द्विवेदी ने की। मंच संचालन संजीत कुमार मिश्रा और मंगला चरण का पाठ श्री हलकानी राम ने किया। गोष्ठी में वक्ताओं ने जरूरतमंद लोगों की सेवा की प्रेरणा दी। गोष्ठी में धन्यवाद ज्ञापन सत्येन्द्र सिंह ने किया। इस अवसर पर 50 कंबल, 60 टोपी, 60 लेडीज स्कार्फ, 120 मोजा व बच्चों का 60-60 मोजा व टोपी का वितरण किया गया। इस अवसर पर भंडारा का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर शाखा आश्रम मरहटिया के रविन्द्र नाथ द्विवेदी, सुरेंद्र चौबे, ब्रजबिहारी प्रसाद, दिलीप चौहान, सुशीला द्विवेदी, रश्मि राय, आशा तिवारी, पुष्पा जायसवाल, रमेश राम, प्रार्थना गृह गुरी से हलकानी राम, चंद्रदेव साव, जवाहिर साव, साहेब राम आदि उपस्थित थे। केतार | प्रखंड अंतर्गत सभी सातों पंचायत में शनिवार को असहाय, गरीब, वृद्ध, विधवा विकलांग के बीच संबंधित पंचायत के मुखिया की उपस्थिति में कई लाभुकों के बीच कंबल वितरण किया गया। इस दौरान संबंधित पंचायत के पंचायत सेवक एवं रोजगार सेवक उपस्थित रहे। इस अवसर पर लोगों ने कहा कि बढ़ते ठंड को देखते हुए सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए कंबल को जरूरतमंद लाभुकों के बीच वितरण किया गया। जिससे लोगों को थोड़ी सी इस कड़ाके की ठंड में राहत मिलेगी। गढ़वा | नालसा एवं झालसा के निर्देश पर मेराल प्रखंड के गेरुआ पंचायत में बुजुर्गों तथा आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों को के बीच कंबल का वितरण किया गया। कार्यक्रम में गेरुआ पंचायत के पंचायत सेवक प्रेमचंद राम, चिनिया प्रखंड के पीएलबी गोपाल चौबे, मेराल थाना के पीएलबी रमाशंकर चौबे, गेरुआ पंचायत के उप मुखिया प्रतिनिधि बसंत कुमार चौबे, वार्ड नंबर 3 के वार्ड सदस्य रामाशीष चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में पंचायत के प्रतिनिधियों ने प्रत्येक वार्ड में 10-10 कंबल वितरण किया गया। इस दौरान 160 कंबल का वितरण किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *