आप एससी विंग के जिला प्रधान डॉ. इंद्रपाल व अन्य साथियों ने शुक्रवार को बार्डर रेंज के डीआईजी सतिंदर सिंह से मिलकर उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। इनमें रोहित शर्मा, झिरमल सिंह और विजय राणा डीआईजी को शुभकामनाएं देने वालों में शामिल रहे। इस अवसर पर डॉ. इंद्रपाल ने बार्डर पर नशे पर सख्ती से लगाम लगाए रखने पर डीआईजी की सराहना की। मुलाकात मौके सभी साथियों ने डीआईजी सतिंदर सिंह को विशेष तौर पर सम्मानित किया।


