वफद ने डीसी से मिलकर शहर की समस्याएं बताई

डॉ. राम मूर्ति वेलफेयर सोसाइटी का वफद शुक्रवार को डीसी अमृतसर से मिला। मुलाकात में डॉ. राम मूर्ति वेलफेयर सोसाइटी मेंबरों ने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा चुकी है। राम बाग स्थित गली कृष्णा में गुजराती बस्ती में सफाई कर्मियों व संसाधनों की बहुत कमी है। वर्षा के पानी की निकासी न होने के कारण बुरा हाल होता है। वर्षा के दिनों में गलियों की तो दयनीय हालत होती है। मामूली वर्षा होने पर, सड़कों के किनारे सीवर युक्त पानी कई कई दिन खड़ा रहता है। दुकानदारों के अलावा आम राहगीरों को भी आवाजाही में दिक्कत होती है। इन समस्याओं के समाधान के साथ-साथ सोसाइटी मेंबरों ने कस्बों में आधुनिक लाइब्रेरी के निर्माण की मांग उठाई। सोसाइटी मेंबरों ने चाइना डोर पर सख्त पाबंदी लगाने की मांग की। इस मौके पर डॉ. पवन दत्त, मंगत राम, शिव कुमार मंगत राम, बलविंदर सिंह, कविता मेहरा, सोनिया अग्रवाल, गीता गुप्ता, ममता कुमारी आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *