युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिए करवाए खेल मुकाबले

जिला पुलिस की ओर से नशे खिलाफ शुरू किए गए अभियान के अलावा अब पुलिस ने खेल मुकाबले करवाने शुरू कर दिए हैं। एसएसपी अभिमन्यु राणा ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया है। इसके साथ ही युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करते हुए पुलिस द्वारा खेल मुकाबले भी करवाए जा रहे हैं। पुलिस लाइन में पुलिस जवानों और अन्य क्लबों के बीच मुकाबले करवाए गए जो कि बेहद दिलचस्प रहे। गांव भुच्चर और शहीद की टीमों ने अपना शानदार प्रदर्शन किया। इसके अलावा जिला तरनतारन के अलग-अलग सब डिवीजनों के मुकाबले भी करवाए गए। विजेता रहने वाली टीमों को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
एसएसपी राणा ने बताया के पुलिस विभाग में अच्छा काम करने वाले पुलिस अधिकारियों व मुलाजिमों को डीजीपी के निर्देशों तहत 7 लाख 60 हजार रुपए की नगद राशी भी बांटी गई। उन्होंने कहा के भविष्य में भी पुलिस द्वारा इस तरह के खेल मुकाबले करवाए जाएंगे ताकि आने वाली युवा पीढ़ी नसों की लत से बाहर निकल खेल के रास्ते पर जा सके। इस मौके एसपी अजय राज सिंह, डीएसपी सिटी कमलमीत सिंह रंधावा, डीएसपी भिखीविंड प्रीतइंदर सिंह, डीएसपी गोइंदवाल अतुल सोनी, कोच स्वरूप सिंह ढोटियां के अलावा कई सीनियर अधिकारी व मुलाजिम मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *