महासमुंद| वार्ड नंबर 16 स्थित डॉक्टर तिवारी बिल्डिंग के सामने दिनांक 10 जनवरी से 17 जनवरी 2025 तक भव्य शिव महापुराण कथा का आयोजन वार्डवासियों एवं नगरवासियों के संयुक्त प्रयासों एवं सहयोग से शिव इच्छा अनुरूप हो रहा है। श्रीधाम वृन्दावन में शिक्षित एवं कबीरधाम निवासी वैष्णावाचार्य श्री सुरेन्द्र दास जी महाराज जी के परम सानिध्य में यह कथा संपादित होगी। कथा प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से प्रारंभ भव्य कलश यात्रा से शोभायात्रा निकाली जाएगी।


