कोटवार को डंडे से पीटा, मामला दर्ज

महासमुंद| सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम कोलियारीडीह के कोटवार के साथ डंडे से मारपीट करने के आरोप में एक युवक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी गई है। पुलिस ने बताया की मामला ग्राम कोलियारीडीह के कोटवार सारथी दास ने पुलिस को बताया कि 27 दिसम्बर को रात लगभग 9 बजे निर्मल यादव और खेल कुमार के झगड़ा के सूचना देने खेल कुमार की बेटी रोशनी मानिकपुरी कोटवार को बुलाने गई थी। तब कोटवार उसके मोहल्ले में पहुंचकर देखा तो दोनों का लड़ाई झगड़ा शांत हो गया था। निर्मल यादव अपने घर से कोटवार के पास आकर अश्लील गाली गलौज किया और डंडे से मारपीट किया, जिससे उसे चोटें आई है। पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी निर्मल यादव के खिलाफ अपराध कायम किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *