21 बुजुर्गों की एक्स-रे, टीबी जांच दो मरीजों में टीबी के मिले लक्षण

भास्कर न्यूज | महासमुंद दलदली रोड स्थित आशियाना वृद्धाश्रम आश्रम में एक्सरे और स्वास्थ्य जांच का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला अस्पताल के डॉक्टर विकास कुमार के द्वारा 21 बुजुर्गों को स्वास्थ्य जांच किया गया। साथ ही एक्सरे और टीबी जांच किया गया। एक्सरे में सभी का स्वास्थ्य पाया गया। वही 2 लोगों में टीबी के लक्षण पाया गया। सत्यनारायण कथा का भी आयोजन किया गया था। पुरोहित के द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कराया गया। इसमें नगरवासी भी शामिल हुए। इस मौके पर डॉक्टर मनोज कुमार साहू उदय साहू खेमचंद जंजीर रुचि ठाकुर दिव्या ठाकुर अंजली साहू श्रेया ठाकुर गौरव ओसर विवेक सोनी तुषार निर्मलकर राकेश कुमार हेमन्त गुप्ता वैभव तोमर लता शर्मा सहित बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद थे। श्रीराम टोली मानस मंडली महासमुंद के पदाधिकारियों के द्वारा सभी 21 बुजुर्गों को ठंड से बचने के लिए कंबल का वितरण किया गया। साथ ही सेब, केला सहित अन्य फल का वितरण भी किया गया। और स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। मंडली के द्वारा जरूरतमंदों को कंबल व फल वितरण किया जाता है। ये सेवा कार्य बीते कई वर्षों से किया जा रहा है। इसमें अब युवा वर्ग भी जुड़कर अपनी सहभागिता दे रहे है। समिति के सदस्यों का कहना है कि ठंड में बुजुर्गों ज्यादा दिक्कतें होती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *