चतरा | सदर थाना पुलिस ने शनिवार को हत्या के एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी सदर थाना क्षेत्र के हसोत गांव के रोहन यादव का पुत्र सतीश कुमार यादव बताया जाता है। पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि सतीश के विरुद्ध एक महिला शराब की भट्ठी में जला कर मारने का मामला दर्ज है। यह प्राथमिकी हसोत गांव के ही ललित भुइयां ने थाना में आवेदन देकर दर्ज करवाया था। आवेदन में कहा गया था कि सतीश कुमार यादव का शराब भट्ठी था। वह शराब बनाने का काम करता था। उसी भट्ठी में एक महिला को जलाकर मार दिया है। उसी समय से आरोपी फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी उसके घर से ही हुई है।


