कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष से ​मिले मंत्री, संगठन मजबूती पर की चर्चा

जामताड़ा | कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने दिल्ली में मुलाकात की। संगठन सशक्तिकरण और योजनाओं पर चर्चा की। मंत्री ने बताया कि दोनों के बीच झारखंड में कांग्रेस पार्टी के संगठन सशक्तिकरण और संबंधित मंत्रालय की योजनाओं के माध्यम से राज्य की जनता को अधिक लाभ पहुंचाने के विषय में विस्तृत चर्चा की गई। श्री खड़गे ने डॉ. इरफान अंसारी की हौसलाफजाई करते हुए कहा कि डॉ. अंसारी ने लगातार तीन बार जामताड़ा से विधायक बनकर कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जनसेवा से जोड़कर काम किया है और पार्टी संगठन को मजबूत किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *