चार अधिवक्ताओं के 50 साल पूरे होने पर किया सम्मान समारोह

भास्कर न्यूज|जामताड़ा अधिवक्ता संघ के सभागार में शनिवार को अधिवक्ता के पेशे में 50 वर्ष पूरा करने वाले चार अधिवक्ता अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष मोहनलाल बर्मन, विशेश्वर प्रसाद यादव, गौर कृष्णा महतो तथा अनिरुद्ध माझी को सॉल ओढ़ाकर बुके देकर तथा प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया गया। हालांकि न्यायिक पदाधिकारी की ओर से भी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राधा कृष्ण के द्वारा सभी चारों सम्मानित अधिवक्ताओं को शाल देकर सम्मानित किया गया। मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि इन सभी अधिवक्ताओं के अनुभव से हम सबों को सीखना चाहिए। उपायुक्त कुमुद सहाय ने भी सभी चारों सम्मानित अधिवक्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं दी। मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर स्टेट बार काउंसिल के सदस्य मृत्युंजय श्रीवास्तव ने भी सभी चारों सम्मानित अधिवक्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए अधिवक्ता के पेशे को ईमानदारी पूर्वक आगे बढ़ाकर दूसरे को सीख देने की बात कही। कहा कि हम सभी उनके अनुभवों से आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलेगी। मौके पर कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश राजेश कुमार, प्रथम जिला जज संतोष कुमार, तृतीय जिला जज अजय कुमार श्रीवास्तव, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विश्वनाथ उंराव, अपर मुख्य न्यायाधीश दंडाधिकारी नईम अंसारी, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी अमित आलडा, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी सालिका अन्ना हरेंज, अनुमंडल पदाधिकार अनंत कुमार एवं अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, सचिव अरविंद सरकार, सहित सभी सम्मानित पदाधिकारी एवं अधिवक्ता संघ के सभी सम्मानित अधिवक्ता उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *