पखांजूर में जहरीली गैस से 8 स्कूली बच्चे बीमार:उप-स्वास्थ्य केंद्र में दवाइयां जलाने से निकली गैस, अस्पताल में भर्ती

कांकेर जिले के पखांजूर में जहरीली गैस की चपेट में आने से सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के 8 स्कूली बच्चे बीमार पड़ गए। बताया जा रहा है 1 दिसंबर को स्कूल के पास स्थित उप-स्वास्थ्य केंद्र में दवाइयां जलाई गई थी, इससे निकली जहरीली गैस स्कूल परिसर में फैल गई, जिससे बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। जैसे ही बच्चों की तबीयत बिगड़ी स्कूल के टीचर उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। फिलहाल सभी बच्चों को सिविल अस्पताल पखांजूर में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है। जहरीली गैस के मामले में परिजनों ने जांच की मांग की है। टीचरों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया जानकारी के अनुसार, पीवी 43 जयश्री नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के पास उप-स्वास्थ्य केंद्र में कथित तौर पर दवाइयां जलाई जा रही थीं। स्कूल शिक्षकों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए प्रभावित बच्चों को अस्पताल पहुंचाया। बच्चे की स्थिति खतरे से बाहर बच्चों के साथ-साथ, कुछ शिक्षकों और अभिभावकों की तबीयत भी खराब होने की खबर है, जिन पर जहरीली गैस का प्रभाव पड़ने की आशंका है। सिविल अस्पताल पखांजूर में सभी बीमार बच्चों का इलाज जारी है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, फिलहाल सभी बच्चों की हालत स्थिर है और वे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। जहरीली गैस के मामले में जांच की मांग इस घटना ने स्थानीय लोगों और बच्चों के परिजनों में चिंता बढ़ा दी है। उप-स्वास्थ्य केंद्र में दवाइयों को जलाने और उससे निकली जहरीली गैस के मामले में जांच की मांग की जा रही है। यह पता लगाया जाएगा कि दवाइयों के निस्तारण में उचित प्रोटोकॉल का पालन किया गया था या नहीं और इसमें कोई लापरवाही तो नहीं हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *