मुरैना में गोलीबारी, 8 राउंड फायर:एक को लगी गोली, दो सरिया लगने से घायल; एक के पेट में दूसरे के हाथ में घुसा

मुरैना के बागचीनी थाना क्षेत्र के जफराबाद गांव में सोमवार को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोपहर में हुई मारपीट की घटना शाम होते-होते गोलीबारी में बदल गई। करीब 8 राउंड फायर किए गए हैं। इस झगड़े में तीन लोग घायल हुए हैं। इनमें से गब्बर कुशवाह को गोली लगी है, जिसे गंभीर हालत में इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है। वहीं, दो अन्य लोग सरिए और लाठी लगने से घायल हुए हैं। जफराबाद गांव में सोमवार दोपहर को पुरानी रंजिश को लेकर विवाद शुरू हुआ था। आरोप है कि ज्ञान सिंह कुशवाह, योगेंद्र कुशवाह और सोनू कुशवाह ने मिलकर पदम कुशवाह की मारपीट कर दी थी। इस घटना के बाद पदम कुशवाह ने बागचीनी थाने पहुंचकर एफआईआर भी दर्ज करवा दी थी। शाम को शराब पीकर फिर भिड़ गए
पुलिस मामला दर्ज कर ही रही थी कि शाम को विवाद फिर गरमा गया। बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष के लोग शराब के नशे में थे। रात करीब 8:30 बजे वे फिर आमने-सामने आ गए और गोलियां चला दीं। एक ग्वालियर रेफर, दो को सरिए से चोटें
इस गोलीबारी में गब्बर कुशवाह को गोली लगी है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। इसके अलावा रविन्द्र कुशवाह और महावीर कुशवाह सरिया लगने से घायल हुए हैं, जिनका स्थानीय स्तर पर इलाज किया जा रहा है। पुलिस बोली- जांच कर रहे हैं
एसडीओपी जौरा नितिन बघेल ने बताया कि दोपहर को पुरानी रंजिश पर मारपीट हुई थी, जिसका मामला बागचीनी पुलिस ने दर्ज कर लिया था। रात में ये लोग फिर लड़ गए, जिसमें गब्बर कुशवाह को गोली लगी है और अन्य सामान्य घायल हैं। मामले की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *