हिमाचल कृषि मंत्री के बेटे नीरज का तीखा पोस्ट:अफसरों की ‘मंशा’ उजागर करने की चेतावनी; अधिकारियों की भूमिका पर उठाए सवाल

हिमाचल सरकार में कृषि मंत्री चंद्र कुमार के बेटे नीरज भारती का एक सोशल मीडिया पोस्ट फिर चर्चा में आया है। पूर्व विधायक नीरज भारती ने अपने फेसबुक पर किसी का नाम लिए बगैर मित्रों व उनके द्वारा नियुक्त अधिकारियों पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा- जल्द ऐसे अधिकारियों की भूमिका व मंशा को उजागर करेंगे। पूर्व विधायक का यह पोस्ट सीधे तौर पर राज्य सरकार से जोड़कर देखा जा रहा है। नीरज भारती पांच महीने पहले भी अपने मंत्री पिता चंद्र कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल चुके हैं। तब उन्होंने भाजपाइयों की ट्रांसफर रद्द नहीं करने पर पिता और सरकार के खिलाफ ही मोर्चा खोलने की धमकी दी थी। पहले भी मंत्री पिता के खिलाफ मोर्चा खोल चुके भारती नीरज भारती ने अपने मंत्री पिता के त्यागपत्र तक की बात सोशल मीडिया में लिखी थी। तब सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नीरज भारती को मिलने के लिए शिमला बुलाया और दोनों में लंबी मुलाकात के बाद मामला शांत हुआ था। अधिकारियों की भूमिका पर उठाए सवाल इन दिनों हिमाचल विधानसभा का जब विंटर सेशन कांगड़ा के तपोवन धर्मशाला में चल रहा है, ऐसे में नीरज भारती दोबारा मुखर हो गए हैं। सियासी गलियारों में नीरज भारती के इस पोस्ट के अलग अलग मायने निकाले जा रहे हैं। नीरज भारती ने अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए है। विपक्ष भी बार बार इस सरकार में अफसरशाही के हैवी होने के आरोप लगाता रहा है। दो बार ज्वाली से विधायक रह चुके नीरज भारती बता दें कि नीरज भारती कांगड़ा जिला की ज्वाली विधानसभा से दो बार विधायक रह चुके हैं। पूर्व वीरभद्र सिंह सरकार में वह मुख्य संसदीय सचिव (CPS) भी रह चुके हैं। साल 2022 में नीरज भारती के पिता चंद्र कुमार ने ज्वाली से चुनाव लड़ा और विधायक बने है। अब वह सुक्खू सरकार में कृषि मंत्री है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *