रेप के आरोपी को भीलवाड़ा पुलिस ने यूपी से पकड़ा:गिरफ्तारी से बचने के लिए नाम बदल कर 6 साल से काट रहा था फरारी,10 हजार का इनाम भी घोषित था

भीलवाड़ा की कोतवाली थाना पुलिस ने रेप के मामले में 6 साल से फरार आरोपी को बीएलओ बनकर पकड़ा।इस पर पुलिस से 10 हजार का इनाम भी घोषित किया था।आरोपी चित्तौड़गढ़ में 15 और भीलवाड़ा में 5 साल से धोखाधड़ी के मामले में भी फरार चल रहा था।पुलिस से बचने के लिए ये नाम बदल कर अपनी एक महिला मित्र के साथ यूपी बरेली में फरारी काट रहा था। 6 साल से पुलिस को चकमा दे रहा था कोतवाल सुनील चौधरी ने बताया कि एसपी धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में फरार और स्थाई वारंटीयों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाए जा रहें है, इसी के तहत कोतवाली थाना क्षेत्र में रेप के आरोप में 6 साल से एक व्यक्ति फरार चल रहा था, इस पर पुलिस ने 10 हजार का इनाम भी घोषित किया था। नाम बदल कर महिला मित्र के साथ रह रहा था गिरफ्तारी से बचने और पुलिस को चकमा देने के लिए ये नाम बदल कर अपनी एक महिला मित्र के साथ नवाबगंज बरेली यूपी में फरारी काट रहा था, लोकल पुलिसिंग,डेटा एनालिसिस और डिटेल पड़ताल के बाद पुलिस यूपी बीएलओ बनी ओर इस तक पहुंची ओर इसे गिरफ्तार किया,इस शातिर अपराधी से डिटेल पूछताछ की जा रही है। ये थे टीम में शामिल आरोपी को पकड़ने गई टीम में कोतवाल सुनील चौधरी , हेड कांस्टेबल ओम प्रकाश ओर मुकेश शामिल रहे ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *