हिमाचल विधानसभा विंटर सेशन:सदन में गूंजेंगे होमगार्ड भार्ती, बस सेवा, पैराग्लाइडिंग से जुड़े सवाल; 4 विधायक पेश करेगी सुक्खू सरकार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के विंटर सेशन के पांचवे दिन की कार्यवाही प्रश्नकाल के साथ शुरू होगी। सत्तापक्ष और विपक्ष के विभागों ने होमगार्ड भर्ती, करुणामूलक कोटे की नौकरी, एचआरटीसी बस सेवाएं, पैराग्लाइडिंग गतिविधियां और जर्जर स्कूल भवनों से जुड़े सवाल पूछ रखे है। गृह रक्षक भर्ती के संबंध में करसोग, नूरपुर और इंदौरा के विधायकों ने सरकार से पूछ रखा है। इसके अतिरिक्त, विधायकों ने सरकार से यह भी जानना चाहा कि वर्ष 2016 से 2021 के बीच रिटायर लगभग 2000 होमगार्ड जवानों को बढ़े हुए एरियर का भुगतान कब तक किया जाएगा। करुणामूलक नौकरियों को लेकर करसोग और पालमपुर के विधायकों ने 8 अक्टूबर 2025 को पारिवारिक आय सीमा बढ़ाकर तीन लाख रुपए प्रतिवर्ष किए जाने पर सरकार से विस्तृत जानकारी मांगी। उन्होंने सरकार से यह भी पूछा कि पहले आय सीमा के कारण अस्वीकृत हुए मामलों का क्या होगा और क्या 22 अगस्त 2022 की अधिसूचना को निरस्त किया जाएगा। ऊना के विधायक ने सहकारिता विभाग में 1990 के दौरान लागू ICDP योजना के तहत सृजित पदों, उनके वेतन भुगतान में हुई कथित अनियमितताओं और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई पर सरकार से जवाब मांगा। पैराग्लाइडिंग गतिविधियों की जानकारी मांगी पैराग्लाइडिंग गतिविधियों को लेकर सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार ने देशभर में आयोजित पैराग्लाइडिंग गतिविधियों और उनकी ऊंचाइयों का विवरण प्रस्तुत करने की मांग की।उन्होंने यह भी पूछा कि क्या बीड़-बिलिंग को देश का प्रमुख पैराग्लाइडिंग केंद्र घोषित किया गया है और वहां आयोजित राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की वर्षवार जानकारी सदन के पटल पर रखी जाए। इसके साथ ही, सुरक्षा मानकों, राज्य में संचालित प्रशिक्षण स्कूलों और अन्य जिलों में पैराग्लाइडिंग गतिविधि विस्तार की योजना पर भी विस्तृत विवरण मांगा गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *