श्रीगंगानगर में न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री पर पहुंचा:शीतलहर के असर से चलेगी ठंडी हवाएं, सुबह-शाम बढ़ी ठंड

दिसंबर शुरू होते ही श्रीगंगानगर जिले में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। दिन के तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। पारा 7 डिग्री से नीचे चला गया है। दिन की तेज धूप में भी ठिठुरन महसूस हो रही है। जबकि सुबह-शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पिछले कई दिनों से जिले में लगातार मौसम ड्राई बना हुआ है। कृषि अनुसंधान केंद्र, श्रीगंगानगर पर सोमवार सुबह का न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री रिकार्ड किया गया। सोमवार को न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री और अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री रिकार्ड किया गया था। जबकि इससे पहले यहां रविवार को न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री और अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री रिकार्ड किया गया था। आज दिन के तापमान में 0.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में इस बार दिसंबर, जनवरी और फरवरी में कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं। इस दौरान शीतलहर के दिन भी सामान्य से ज्यादा रहेंगे और न्यूनतम तापमान भी सामान्य से नीचे रहने का अनुमान है। वहीं, 3 से 5 दिसंबर को चुरु, झुन्झनू और सीकर में कोल्ड वेव (शीतलहर) चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान जयपुर, अलवर, दौसा, नागौर समेत अन्य जिलों में कोल्ड वेव का हल्का असर रहने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *