जयपुर में पेट्रोल से जलाए गए प्रेमी-प्रेमिका में से सोमवार देर रात प्रेमी ने दम तोड़ दिया। युवक 60 फीसदी से ज्यादा झुलसा था। प्रेमिका की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना 3 दिन पहले शहर के नजदीक मौखमपुरा इलाके में हुई थी। एसएचओ मौखमपुरा सुरेश कुमार गुर्जर ने बताया कि बाड़ोलाव गांव के रहने वाले कैलाश गुर्जर (25) की इलाज के दौरान एसएमएस हॉस्पिटल में मौत हुई है। शुक्रवार रात को कैलाश और उसकी शादीशुदा प्रेमिका सोनी गुर्जर को महिला के रिश्तेदारों ने मचान पर बांधकर जला दिया था। करीब 45 फीसदी झुलसी थी महिला इस घटना में महिला सोनी गुर्जर करीब 45 फीसदी झुलसी थी। डॉक्टर्स का कहना है कि महिला की हालत फिलहाल गंभीर है। जिंदा जलाने के आरोप में महिला के चाचा ससुर बिरदीचंद गुर्जर (57) और जेठ गणेश गुर्जर (41) को गिरफ्तार किया गया है। परिवार और पीड़ितों के बयानों से यह सामने आया कि शुक्रवार देर रात 2 बजे सोनी गुर्जर प्रेमी से मिलने खेत पर गई थी। उसके चाचा ससुर बिरदीचंद और जेठ गणेश पीछे-पीछे गए। उन्होंने दोनों को मचान पर बांधकर आग लगा दी। एक लव मैरिज के चलते दोनों परिवारों में थी रंजिश कैलाश गुर्जर शादीशुदा है। वहीं, सोनी गुर्जर विधवा है। उसके पति की 6 साल पहले एक हादसे में मौत हो गई थी। सोनी के दो बच्चे हैं। बेटा 10 और बेटी 7 साल की है। सोनी के बेटे का बाल विवाह हो चुका है। दोनों परिवारों में रंजिश थी। एक साल पहले सोनी के जेठ के लड़के और कैलाश के भाई की लड़की ने लव मैरिज कर ली थी। इसी वजह से दोनों परिवारों में बोलचाल बंद थी। …. जिंदा जलाए प्रेमी-प्रेमिका से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… प्रेमी जोड़े को जेठ और चाचा-ससुर ने जिंदा जलाया था,गिरफ्तार:मचान से बांधकर लगाई थी आग, महिला के पीछे गए थे आरोपी जयपुर के पास मौखमपुरा के बाड़ोलाव गांव में प्रेमी जोड़े को पेट्रोल डालकर जलाने के मामले में महिला के जेठ और चाचा ससुर को गिरफ्तार किया है। पूरी खबर पढ़िए…


