कस्बे के सुंदरावली रोड के पास का मामला:बड़े हादसे के इंतजार में डिस्कॉम; 11 हजार वोल्टेज लाइन के बिजली पोल धरती तक झुके

पिछले कई वर्षों से कस्बे के सुंदरावली रोड के पास 11 हजार वोल्टेज लाइन के बिजली पोल धरती तक झुके होने की स्थिति में है। ऐसे में आमजन के साथ दुर्घटना का अंदेशा बना हुआ है। डिस्कॉम की ओर से पिछले कई वर्षों से डीग रोड स्थित 33 केवी जीएसएस से नदबई रोड की तरफ 11 हजार वोल्टेज की लाइन निकाली हुई है। ऐसे में उक्त लाइन होली दरवाजा से कृषि उपज मण्डी समिति की तरफ आने वाले रास्ता स्थित खेतों से होकर सुंदरावली रोड से होकर चार लोहे के पोलों के माध्यम से गुजर रही है। फिलहाल सभी पोल धरती की ओर झुकने से कभी भी क्षतिग्रस्त हो सकते है। जिससे हाइटेंशन लाइन से आमजन के साथ बडी अनहोनी घट सकती है। कस्बेवासियों का कहना है कि हाइटेंशन लाईन के बिजली पोलों की समस्या से कई बार डिस्कॉम अधिकारियों को लिखित रूप से अवगत कराया जा चुका है। मकान मालिकों को जनहानि की आशंका डिस्काम की 11 हजार वोल्टेज लाइन सुंदरावली रोड पर कई मकानों के ऊपर से होकर निकल रही है। ऐसे में संबंधित परिवार अनहोनी से आशंकित बने रहते है। विगत साल हाई टेंशन लाइन से एक मकान में अर्थ बनने से आगजनी की घटना हो चुकी है। उक्त लोगों का कहना है कि हाइटेंशन लाइन की बजह से मकान की छतों पर जाना खतरे से खाली नही है। ऐसे में छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर सीढिय़ों पर ताला लगा रखा है। हाइटेंशन लाईन होली दरवाजा के पास सीओ कार्यालय सहित आसपास के मकानों की छतों से होकर गुजर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *